महेंद्र सिंह धोनी के IPL 2025 में खेलने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि न तो धोनी और न ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, CSK अगले साल होने वाली IPL नीलामी से पहले धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन कर सकती है.
IPL का पुराना नियम बन सकता है धोनी के लिए ‘गेम चेंजर’
IPL की शुरुआत से ही एक नियम है कि जो खिलाड़ी कम से कम 5 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, उन्हें अनकैप्ड श्रेणी में रखा जाता है. बीसीसीआई IPL 2025 से पहले इस नियम को लागू कर सकता है, जिससे धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी माना जाएगा.
- IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची, क्लिक कर जानिए.
- क्रुणाल पांड्या ने की राजत पाटीदार की कप्तानी की खुलकर तारीफ, जानिए.
- Bhuvneshwar Kumar बने IPL 2026 Most Wickets टेकर, Bhuvi ने मचाया गेंदबाजी से तूफान.
- Virat Kohli का क्रेज आज भी बरकरार, DDCA डायरेक्टर ने कहा – 40 साल में ऐसा दबाव कभी नहीं देखा.
- Sanju Samson Journey – संघर्ष से सुपरस्टार तक का सफर.
CSK के लिए सस्ता पड़ेगा धोनी को रिटेन करना.
43 वर्षीय धोनी शायद किसी युवा खिलाड़ी की जगह लेकर मोटी रकम में रिटेन नहीं होना चाहते. अगर उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया जाता है, तो CSK को सिर्फ 4 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे. 2022 में CSK ने धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.
CSK के CEO ने कहा – अभी कुछ तय नहीं.
CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने कहा कि उन्हें इस नियम के बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने इसके लिए अनुरोध किया है. बीसीसीआई ने खुद उन्हें बताया है कि ‘अनकैप्ड खिलाड़ी नियम’ लागू हो सकता है. नियम और विनियम बीसीसीआई द्वारा ही घोषित किए जाएंगे.
हालांकि सूत्रों के मुताबिक, CSK प्रबंधन ने पिछले महीने फ्रेंचाइजी मालिकों और BCCI की बैठक में इस नियम पर जोर दिया था. अब देखना होगा कि क्या वाकई में धोनी IPL 2025 में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरते हैं या नहीं.



