IND vs NED Match: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत और नीदरलैंड्स के बीच सुपर-12 का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. लेकिन कुछ हद तक भारतीय टीम का यह फैसला सही शाबित हुआ है.
परंतु भारतीय के ओपनर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी से सभी को निराश किया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 179 रनों का स्कोर खड़ा किया है. जिसमे कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और किंग कोहली का अर्द्धशतक भी शामिल है. तो चलिए जानते नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया के प्रदर्शन के बारे में अच्छे से.
- IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची, क्लिक कर जानिए.
- क्रुणाल पांड्या ने की राजत पाटीदार की कप्तानी की खुलकर तारीफ, जानिए.
- Bhuvneshwar Kumar बने IPL 2026 Most Wickets टेकर, Bhuvi ने मचाया गेंदबाजी से तूफान.
- Virat Kohli का क्रेज आज भी बरकरार, DDCA डायरेक्टर ने कहा – 40 साल में ऐसा दबाव कभी नहीं देखा.
- Sanju Samson Journey – संघर्ष से सुपरस्टार तक का सफर.
नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत का प्रदर्शन
भारत की तरफ से एक बार फिर विराट कोहली के बल्ले ने आग उगलते हुए नाबाद 62 रनों की पारी खेली जिसमे 3 चौकें और 2 छक्के शामिल है. इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपने आक्रामक रूप दिखाते हुए 3 छक्के और 4 चौकों की सहयता से 39 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली.
इतना ही नही नीदरलैंड्स के खिलाफ मिस्टर 360 डिग्री सूर्य के बल्ले ने भी 25 गेंदों में 7 चौकें और 1 छक्के के दम पर 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारतीय टीम को को एक बड़े लक्ष्य तक पहुँचाया.
Also Read – सौरव गांगुली ने इन 4 टीमों को बताया टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बड़ा दावेदार
आशा करता हूँ दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत का प्रदर्शन के बारे में यह खास जानकारी पसंद आई होगी. कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और किंग कोहली का की अर्द्धशतकीय पारी के बारे में आपका क्या कहना है. आप भी पने विचार हमारे साथ जरुर सांझा करे.



