भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका की टीम को 2 से हराकर सीरिज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में सभी खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित किया युवा गेंदबाज शिवम मावी ने. जिसने अपने डेब्यू मैच में ही श्रीलंका की टीम पर कहर बनकर टूट पड़े. जिसके चलते श्रीलंका की टीम पतों की तरह बिखर गई.
- IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची, क्लिक कर जानिए.
- क्रुणाल पांड्या ने की राजत पाटीदार की कप्तानी की खुलकर तारीफ, जानिए.
- Bhuvneshwar Kumar बने IPL 2026 Most Wickets टेकर, Bhuvi ने मचाया गेंदबाजी से तूफान.
- Virat Kohli का क्रेज आज भी बरकरार, DDCA डायरेक्टर ने कहा – 40 साल में ऐसा दबाव कभी नहीं देखा.
- Sanju Samson Journey – संघर्ष से सुपरस्टार तक का सफर.
श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू मैच में मावी के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज
हर कोई खिलाड़ी चाहें वह गेंदबाज हो या फिर बल्लेबाज, सभी के मन में एक सवाल जरुर चलता है की उसका डेब्यू मैच अच्छा रहे. लेकिन कुछ खिलाड़ी तो डेब्यू में ऐसा प्रदर्शन कर देते है की सभी को हैरानी में डाल देते है. ऐसा ही देखने को मिला श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शिवम मावी की गेंदबाजी में.
जी हां दोस्तों मावी ने अपनी घातक गेंदबाजी के चलते टी20 डेब्यू मैच में खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. 4 ओवर के स्पेल में शिवम मावी ने 22 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये थे. जिसके चलते डेब्यू में चार विकेट लेने वाले मावी तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए है.
इससे पहले भारतीय टीम में बरिंदर स्रान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2016 में टी20 में डेब्यू करते हुए मात्र 10 रन देकर 4 विकेट लिए थे. उसके बाद टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने भी डेब्यू मैच में बांग्लादेश के खिलाफ साल 2009 में 21 रन देकर 4 विकेट झटके थे. अब शिवम मावी ने यह कारनामा कर ऐसे करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बना गए है.
टी20 के डेब्यू मैच में 4 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
- बरिंदर सरन – 4 ओवर – 10 रन- 4 विकेट, 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ
- प्रज्ञान ओझा – 4 ओवर – 21 रन- 4 विकेट, 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ
- शिवम मावी – 4 ओवर – 22 रन- 4 विकेट, 2023 में श्रीलंका के खिलाफ
आशा करता हूँ दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई यह खास जानकारी पसंद आई होगी. आपको इस युवा गेंदबाज की गेंदबाजी कैसी लगी हमे कमेंट में जरुर बताए. अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर जरुर करे.



