Hardik Pandya: जब से टीम इंडिया के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को टी20 फोर्मेट में कप्तानी मिली है तब तब भारतीय टीम सीरिज जीतने में कामयाब रही है. आपको बता दूँ की हार्दिक ने टी20 में 3 सीरिज में कप्तानी की है.
इन तीनों सीरिज को पांड्या ने भारत की झोली में डाली है. इतना ही नही हार्दिक ने इन सीरिज के दौरान बल्ले और गेंद से अपना भरपूर योगदान दिया है.
इसी के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से सिर्ज जीतने के बाद हार्दिक ने एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया जो आज तक कोई भी हरफनमौला खिलाड़ी नही कर पाया है. तो चलिए जानते है इसके बारे में अच्छे से.
- IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची, क्लिक कर जानिए.
- क्रुणाल पांड्या ने की राजत पाटीदार की कप्तानी की खुलकर तारीफ, जानिए.
- Bhuvneshwar Kumar बने IPL 2026 Most Wickets टेकर, Bhuvi ने मचाया गेंदबाजी से तूफान.
- Virat Kohli का क्रेज आज भी बरकरार, DDCA डायरेक्टर ने कहा – 40 साल में ऐसा दबाव कभी नहीं देखा.
- Sanju Samson Journey – संघर्ष से सुपरस्टार तक का सफर.
हार्दिक ने टी20 में किया अनोखा कारनामा
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरिज में कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया है. वैसे इस सीरिज में पांड्या ने 66 रन और 5 विकेट लेने का कारनामा किया है.
इसके साथ ही हार्दिक पांड्या ने टी20 फॉर्मेट में 4000 से ज्यादा रन होने के साथ 100 से अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. भारत की तरफ से ऐसा करने वाले हार्दिक पहले खिलाड़ी बन गए है.
उम्मीद करता हूँ दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई हार्दिक पांड्या के बारे में यह खास जानकारी पसंद आई होगी. अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर जरुर करे.



