क्रिकेट में कितना कुछ भी हो जाए लेकिन पाकिस्तान की टीम अपनी मनमानी नही चला सकती. अब ऐसा ही वाक्य सामने आया की पाकिस्तान की टीम भारत की यात्रा करना चाहता है.
इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत की यात्रा करने की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आंतरिक व विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है. इस पत्र में सलाह मांगी गई है कि क्या पाकिस्तान टीम को भारत की यात्रा करने की अनुमति दी जाए.
साथ ही यदि मंजूरी मिलती है तो क्या पाकिस्तान को खेलों के लिए निर्धारित पांच स्थानों में से किसी के बारे में कोई आपत्ति तो नही है. इतना ही पत्र में यह साफ-साफ लिखा गया है कि क्या पाकिस्तानी सरकार एक सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल हारी टीम के साथ भेजना चाहती है.
- IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची, क्लिक कर जानिए.
- क्रुणाल पांड्या ने की राजत पाटीदार की कप्तानी की खुलकर तारीफ, जानिए.
- Bhuvneshwar Kumar बने IPL 2026 Most Wickets टेकर, Bhuvi ने मचाया गेंदबाजी से तूफान.
- Virat Kohli का क्रेज आज भी बरकरार, DDCA डायरेक्टर ने कहा – 40 साल में ऐसा दबाव कभी नहीं देखा.
- Sanju Samson Journey – संघर्ष से सुपरस्टार तक का सफर.
क्या सरकार की मंजूरी के बिना यात्रा नहीं करेगी पाकिस्तान टीम
आपको बता दूँ की PCB ने इस पत्र को इसलिए लिखा क्योंकि किसी भी अन्य देश के दौरे के विपरीत दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण भारत दौरे के लिए सरकार की अनुमति की बहुत जरुरी होती है.
इस पत्र का सरकार के लिए जवाब देने की कोई समय सीमा नहीं है. लेकिन उसके बाद भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सरकार की मंजूरी के बिना भारत की यात्रा नहीं करेगा.
PCB ने सरकार के साथ पाकिस्तान का शेड्यूल भी शेयर किया है. इस शेड्यूल में पाकिस्तान की टीम 9 लीग मैच 5 शहरों में खेलने वाली है. जिसका सबसे अहम और बड़ा मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेला जाना है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिखा की पाकिस्तानी सरकार का मंजूरी देने और निर्णय लेने का विशेषाधिकार है. सरकार हमारे लिए जो भी निर्णय लेगी हम उसका पालन करेगें.
इसलिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा की हम पूरी तरह से सरकार के निर्णय पर निर्भर है. इसलिए सरकार जो भी फैसला करेगी वह हमारा अंतिम फैसला होगा.



