Team India T20 Squad Announced: भारतीय टीम को वेस्टइंडीज की धरती पर 2 टेस्ट 3 वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरिज खेलनी है. टेस्ट और वनडे के लिए पहले भी टीम का ऐलान कर दिया गया था. लेकिन अब टी20 सीरिज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है.
जिसमे बहुत से युवा खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का मौका मिला है. इस टी20 सीरिज में हार्दिक पांड्या को कप्तान तो सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान बनाया गया है.
लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने आईपीएल में अपने बल्ले से हर टीम के खिलाफ बेस्ट प्रदर्शन किया था. उसके बावजूद उस खिलाड़ी को चयनकर्ता ने टीम में नही चुना. तो चलिए दोस्तों एक नजर डालते है वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरिज के लिए भारतीय टीम के उपर.
- IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची, क्लिक कर जानिए.
- क्रुणाल पांड्या ने की राजत पाटीदार की कप्तानी की खुलकर तारीफ, जानिए.
- Bhuvneshwar Kumar बने IPL 2026 Most Wickets टेकर, Bhuvi ने मचाया गेंदबाजी से तूफान.
- Virat Kohli का क्रेज आज भी बरकरार, DDCA डायरेक्टर ने कहा – 40 साल में ऐसा दबाव कभी नहीं देखा.
- Sanju Samson Journey – संघर्ष से सुपरस्टार तक का सफर.
इस तूफानी बल्लेबाज को नही मिला मौका
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में शामिल नही किया गया है. इस खिलाड़ी ने आईपीएल में बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया था. आईपीएल में प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लग रहा था की इस खिलाड़ी की भारत की टी20 टीम में स्थान पक्का है. लेकिन चयनकर्ता एक बार फिर इस खिलाड़ी को निराश किया है.
वेस्टइंडीज दौरे के लिया भारत की टी20 टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उप कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार.
5 मैचों की टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
- पहला टी20 मैच = 3 अगस्त 2023, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद
- दूसरा टी20 मैच = 6 अगस्त 2023, प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना
- तीसरा टी20 मैच = 8 अगस्त 2023, प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना
- चौथा टी20 मैच = 12 अगस्त 2023, सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा
- 5वां टी20 मैच = 13 अगस्त 2023, सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा



