भारतीय टीम विडिज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचो की टेस्ट सीरिज के लिए खूब पसीना बहा रही है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला12 जुलाई को डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाएगा.
इस मैच में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के पास डेब्यू करने का सुनहरा मौका है.
इसके साथ ही आईपीएल में अपने बल्ले से धूम मचाने वाले यशस्वी जायसवाल का भी टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करना पक्का माना जा रहा है. तो ऐसे में आज हम आपको इस लेख में पहले टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताने वाले है.
- IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची, क्लिक कर जानिए.
- क्रुणाल पांड्या ने की राजत पाटीदार की कप्तानी की खुलकर तारीफ, जानिए.
- Bhuvneshwar Kumar बने IPL 2026 Most Wickets टेकर, Bhuvi ने मचाया गेंदबाजी से तूफान.
- Virat Kohli का क्रेज आज भी बरकरार, DDCA डायरेक्टर ने कहा – 40 साल में ऐसा दबाव कभी नहीं देखा.
- Sanju Samson Journey – संघर्ष से सुपरस्टार तक का सफर.
ओपनिंग जोड़ी
वैसे देखा जाए तो भारत के पास ओपनिंग के बहुत ज्यादा आप्शन है. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के साथ युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ओपनिंग कर सकते है.
क्योकि जायसवाल ने अभ्यास में अपने बल्ले अच्छा खेल दिखाया. जिसको देखते हुए कप्तान रोहित शर्मा इस खिलाड़ी को अपने साथ ओपनिंग करने का मौका दे सकते है.
पहले टेस्ट में ईशान किशन को मिल सकती है टीम में जगह
ऋषभ पंत का टीम से बाहर होने के बाद भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज उनके स्थान को पूरा नही कर सका है. इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में उनके स्थान पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में केएस भरत को डेब्यू का मौका मिला था.
उसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में चुना गया था. लेकिन भरत इन मौका का पूरा फायदा नही उठा पाए. जिसके चलते कप्तान रोहित शर्मा भरत की जगह ईशान किशन को टीम में शामिल कर सकते है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग -11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रवि अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार और मोहम्मद सिराज.



