भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरिज के दूसरे मुकाबले एक बार फिर टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. इसी के साथ ही वेस्टइंडीज ने टी20 सीरिज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है.
दूसरे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबानों के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन विडिज टीम की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के आगे यह स्कोर बहुत छोटा रह गया. इसी के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम इस मैच को 2 विकेट और 7 गेंदें रहते जीत लिया.
भारतीय टीम की इस हार के बाद भी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पंत और उथप्पा को पछाड़ कर इतिहास रच दिया है. तो चलिए इसके बारे में अच्छे से जानते है.
- IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची, क्लिक कर जानिए.
- क्रुणाल पांड्या ने की राजत पाटीदार की कप्तानी की खुलकर तारीफ, जानिए.
- Bhuvneshwar Kumar बने IPL 2026 Most Wickets टेकर, Bhuvi ने मचाया गेंदबाजी से तूफान.
- Virat Kohli का क्रेज आज भी बरकरार, DDCA डायरेक्टर ने कहा – 40 साल में ऐसा दबाव कभी नहीं देखा.
- Sanju Samson Journey – संघर्ष से सुपरस्टार तक का सफर.
पंत और उथप्पा को पछाड़ तिलक वर्मा ने रचा इतिहास
टीम इंडिया के स्टार युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 39 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ दिया था. यब तिलक के टी20 करियर का पहला अर्द्धशतक है.
तिलक वर्मा ने दूसरे टी20 मैच में 41 गेंदों पर 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन की बहुत ही लाजबाव पारी खेली थी. इसके के साथ ही तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचे हुए भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में अर्द्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए है.
टी20 में भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में अर्द्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
- रोहित शर्मा – 20 साल 143 दिन
- तिलक वर्मा – 20 साल 271 दिन
- ऋषभ पंत – 21 साल 38 दिन
- रॉबिन उथप्पा – 21 साल 307 दिन



