IND vs IRE 1st T20: वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 सीरिज हारने के बाद एक बार फिर से जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचो की टी20 सीरिज खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
भारत और आयरलैंड के बीच 3 3 मैचो की टी20 सीरिज का पहला टी20 मुकाबला 18 अगस्त को शाम 7:30 बजे से डबलिन में खेला जाएगा. वैसे देखा जाए तो टीम इंडिया में एक या दो खिलाड़ी को छोड़कर सभी युवा टीम आयरलैंड के खिलाफ लड़ेगी.
ऐसे में पहले टी20 में भारत की प्लेइंग-11 चुनना इतना आसान नही होने वाला है. ऐसे में आज हम आपको इस लेख में आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले है.
- IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची, क्लिक कर जानिए.
- क्रुणाल पांड्या ने की राजत पाटीदार की कप्तानी की खुलकर तारीफ, जानिए.
- Bhuvneshwar Kumar बने IPL 2026 Most Wickets टेकर, Bhuvi ने मचाया गेंदबाजी से तूफान.
- Virat Kohli का क्रेज आज भी बरकरार, DDCA डायरेक्टर ने कहा – 40 साल में ऐसा दबाव कभी नहीं देखा.
- Sanju Samson Journey – संघर्ष से सुपरस्टार तक का सफर.
सलामी जोड़ी
अनुभवी बल्लेबाजों को आराम देने के बाद भारत की तरफ से पहले टी20 मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ओपनिंग की भूमिका अदा करेगे.
फिलहाल यशस्वी जायसवाल का बल्ला खूब आग उगला रहा है. ऐसे में अब देखना यह होगा की आयरलैंड के खिलाफ उसी के घर पर किस प्रकार की बल्लेबाजी करने कामयाब हो पाते है.
मिडिल और लोअर ऑर्डर बल्लेबाज
भारतीय टीम की अगर मिडिल और लोअर ऑर्डर बल्लेबाजो की बात करे तो इसमें नंबर 3 पर तिलक वर्मा और 4 पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका दिया जाएगा. इसके साथ ही युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह को नंबर 5 पर मौका दिया जाएगा.
इस मौके के साथ ही रिंकू सिंह टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू भी कर लेगे. इसके बाद तूफानी ऑलराउंडर्स शिवम दुबे को खेलने के लिए उतारा जा सकता है. इन सब के बाद नंबर 7 पर शाहबाज अहमद मौका दिया जाएगा.
टीम इंडिया के गेंदबाज
अगर नजर डाले आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत के गेंदबाजों के उपर तो इसमें स्पिन के तौर पर रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही तेज गेंदबाज में कप्तान जसप्रीत बुमराह का साथ देगे अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार जो अच्छी फॉर्म में चल रहे है.
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की संभावित Playing-11
ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार को मौका दिया जा सकता है.



