वनडे क्रिकेट इतिहास में ऐसे बहुत से रिकॉर्ड है जिनके बारे में हर कोई क्रिकेट दर्शक भी जानता है. लेकिन आज हम आपको इस लेख में एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले है जिसे जानकर आप सोच में पड़ जाएगे. जब भी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे मुकाबले खेलने की बात आती है तो इसमें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाम स्स्बे पहले आता आता है.
तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में 463 वनडे मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड बनाया है. इसके साथ ही श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने, सनथ जयसूर्या और कुमार संगकारा ने भी 400 सेव ज्यादा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है.
लेकिन क्या आप जानते है की किस खिलाड़ी ने लगातार सबसे ज्यादा वनडे मैच खेले है. तो आज हम आपको इस लेख में आपको वनडे में लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले है.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के महान बल्लेबाज और भारतीय टीम की शान सचिन तेंदुलकर के नाम लगातार वनडे मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है. आपको बता दूँ की सचिन ने दिसंबर 1989 को वनडे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. उसके बाद सचिन ने 25 अप्रैल 1990 से लेकर 24 अप्रैल 1998 तक टीम इंडिया के लिए लगातार 185 वनडेमुकाबले खेलने का कारनामा किया था.
एंडी फ्लावर
भलें ही ज़िम्बाब्वे की टीम को एक मजबूत टीम नही माना जाता है. लेकिन इस टीम के धाकड़ बल्लेबाज एंडी फ्लावर ने 23 फरवरी 1992 डेब्यू से लेकर 11 अप्रैल 2001 तक लगातार 172 वनडे मैच खेले. इसी के साथ ही वनडे क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी है. एंडी फ्लावर के नाम 4 शतक और 55 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
हैंसी क्रोन्ये
इस लिस्ट में अगर तीसरे खिलाड़ी पर नजर डाले तो वह दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज हैंसी क्रोन्ये है. इस खिलाड़ी ने साल 1993 से लेकर 2000 तक लगातार 162 वनडे मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड बनाया था.
इसी के साथ वनडे क्रिकेट इतिहास में लगातार वनडे मुकाबले खेलने के मामले में हैंसी क्रोन्ये तीसरे खिलाड़ी है. इस खिलाड़ी ने अपने वनडे करियर में 2 शतक और 39 अर्धशतक भी लगाए. लेकिन साल 2000 में मैच फिक्सिंग के चलते इस खिलाड़ी का आगे का करियर बर्बाद हो गया.
आशा करता हूँ दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई वनडे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के बारे में आपको अच्छे से जानकारी मिल गई होगी. अगर आपका भी इस लेख को लेकर कुछ विचार है तो हमारे साथ जरुर सांझा करे.



