भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2022 का सुपर-12 का अपना अंतिम मैच 6 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगा. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित रोहित शर्मा के पास वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़ कर इतिहास रचने का मौका है. तो चलिए दोस्तों जानते हाई आखिर रोहित शर्मा कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले है.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
क्रिस गेल का रिकॉर्ड खतरे में.
टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के तूफानी बल्लेबाज महेला जयवर्धने को पछाड़ कर अपने नाम कर लिया है. विराट कोहली 1065 रनों के साथ टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है.
लेकीन अब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पास वेस्टइंडीज के सिक्सर किंग क्रिस गेल को पछाड़ कर इतिहास रचने का मौका है. क्रिस गेल के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 965 रन दर्ज है. अगर रोहित शर्मा ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अर्द्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब हो जाते है तो T20 World Cup में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजी की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ जाएगे.
टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले टॉप-5 बल्लेबाज
- विराट कोहली – 1065 रन
- महेला जयवर्धने – 1016
- क्रिस गेल – 965
- रोहित शर्मा – 921
- तिलकरत्ने दिलशान – 897
आपको क्या लगता है दोस्तों ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा T20 World Cup में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़ने में कामयाब हो पाएगे. इसके बारे में आपका क्या कहना है आप भी अपनी राय कमेंट जरुर दे.



