India vs West Indies ODI Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचो की सीरिज खत्म हो चुकी है. इस टेस्ट सीरिज को भारत ने एक मैच के ड्रा के साथ 1-0 से अपने नाम कर ली है.
अब भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 जुलाई से 3 मैचो की वनडे सीरिज खेलनी है. जीके लिए भारतीय टीम का पहले से ऐलान हो चुका है.
इसके साथ ही अब वेस्टइंडीज वनडे टीम का ऐलान हो चूका है. जिसमे 2 दिग्गज खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है. तो चलिए जानते है उन खिलाड़ियों के बारे में अच्छे से.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
वेस्टइंडीज टीम में इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ताओं ने टीम का चयन करते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर और तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस को टीम में शामिल किया है.
इसके साथ ही सर्जरी के बाद रिहैब से गुजरने और फिटनेस प्राप्त करने के बाद कैरिबाई टीम के तेज गेंदबाज जेडन सील्स और लेग स्पिनर यानिक कारिया को भी वनडे सीरिज का हिस्सा बनाया गया है.
इसके साथ-साथ चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे स्पिन गेंदबाज गुडाकेश मोती को भी टीम में खेलने का मौका दिया है.
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की वनडे टीम
शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उपकप्तान), एलिक एथनेज, यानिक कारिया, कीकी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर और ओशेन थॉमस.



