भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 29 जुलाई को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में केंसिंग्टन ओवल में दूसरा वनडे मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दूसरे वनडे मुकाबले में शामिल नहीं हुए. जिसके चलते भारतीय टीम का कप्तान हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को बनाया गया.
भारतीय टीम ने दूसरे वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन पर ही ढेर हो गई. जब टीम इंडिया ने पारी की शुरुआत बहुत ही शानदार की थी. गिल और किशन के बीच पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हुई थी.
लेकिन इस दोनों का विकेट जाने के बाद भारतीय टीम तास के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी भारतीय टीम 40.5 में पवेलियन लौट गई. इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट इंडीज की टीम ने 4 विकेट खोकर 36.4 ओवर में ही मैच को जीतने में कामयाब हो गया.
इसके साथ ही 3 मैचो की वनडे सीरिज में कैरिबाई टीम ने 1-1 की बराबरी कर ली है. इतना ही नही 5 सालों में वेस्टइंडीज की भारत के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में पहली जीत है. ऐसे में आज हम आपको इस लेख भारत की हार के कुछ कारण बताने वाले है. तो चलिए अच्छे से जानते है इसके बारे में.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
भारत की हार के 4 सबसे बड़े कारण
रोहित-कोहली का आराम करना पड़ा भारी
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का दूसरे वनडे मुकाबले में मौजूद नही होता भारतीय टीम को बहुत भारी पड़ा. जिसके चलते भारत को हार का सामना पड़ा.
गिल-किशन के बाद पूरी टीम फ्लॉप
भारतीय टीम को गिल-किशन ने शानदार साझेदारी करते हुए अपने टीम के लिए पहले विकेट लिए 90 रन जोड़ी. लेकिन उसके बाद पूरी टीम 90 रन ही जोड़ पाई.
गेंदबाजों का सूपड़ा साफ
पहले वनडे मुकाबले में स्पिन गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया था. लेकिन दूसरे वनडे मुकाबले में स्पिन गेंदबाज पूरी तरह से फ्लॉप शाबित हुए. कुलदीप यादव 1 विकेट लेने में कामयाब रहे. हालांकि जडेजा और पटेल को एक भी सफलता हाथ नही लगी.
शाई होप का गरजा बल्ला
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शाई होप ने पहले मैच की तरह दूसरे वनडे मुकाबले में भी बहुत ही शानदार खेल दिखाया. जिसके चलते कैरिबाई वनडे सीरिज में 1-1 की बराबरी करने में कामयाब हो पाई.
विडिज टीम के विकेट गिरते रहे लेकिन शाई होप ने एक छोर संभाले हुए ब्रेंडन किंग के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 91 रनों की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई. होप ने 80 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौको और 2 छक्को की सहायता से 63 रनों कीनाबाद पारी खेली.



