एरॉन फिंच ने कोहली और रोहित को लेकर बांधें तारीफों के पुल.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच ने एक बार फिर भारतीय दिग्गजों विराट कोहली और रोहित शर्मा की तारीफों के पुल बाँध दिए हैं.

फिंच ने कहा, एक क्रिकेट प्रेमी के तौर पर, आप चाहते हैं कि कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ी जितना हो सके उतना खेलते रहें.

उन्होंने आगे कहा कि 2027 वर्ल्ड कप में इन दोनों का अनुभव और मौजूदगी टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होगी.

साथ ही उन्होंने युवा कप्तान शुभमन गिल को लेकर कहा, इन दोनों दिग्गजों का टीम में होना, गिल के लिए एक बहुत बड़ा लर्निंग एक्सपीरियंस होगा. वो उनसे बहुत कुछ सीख सकता है.

फिंच का मानना है कि विराट और रोहित जैसे खिलाड़ियों का सिर्फ मैदान पर खेल ही नहीं, बल्कि उनका माइंडसेट, मैच अवेयरनेस और लीडरशिप भी टीम इंडिया को एक अलग स्तर पर लेकर जाता है.

कह सकते हैं, 2027 वर्ल्ड कप में अगर कोहली और रोहित साथ होते हैं, तो ये ना सिर्फ टीम इंडिया बल्कि पूरे क्रिकेट वर्ल्ड के लिए एक भावनात्मक और ऐतिहासिक पल होगा.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बांधें तारीफों के पुल.

एरॉन फिंच की बड़ी भविष्यवाणी. 2027 वर्ल्ड कप में कोहली-रोहित होंगे तो भारत अजेय रहेगा. इसको लेकर आपका क्या कहना है. क्या एरॉन फिंच की यह भविष्यवाणी सही होगी या फिर कोहली और रोहित की जगह किसी और को टीम में जगह मिलनी चाहिए.

Share kare!
Sandeep Suthar
Sandeep Suthar

I am Co-Founder of Trueguess.com. I am Capable to run Online Business and Now running Trueguess.com as Senior Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *