आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर और उभरते हुए लीडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं।
यह टीम इंडिया के लिए निश्चित रूप से एक बड़ा झटका है, क्योंकि हार्दिक पांड्या टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक थे।
हालांकि, हर बाधा में एक अवसर होता है। यह मौका टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का है। हार्दिक की जगह टीम में प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है, जो एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। ऐसे में उन्हें अपना प्रदर्शन कर टीम का मनोबल बढ़ाने का मौका मिलेगा।
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
हार्दिक ने वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
इस मुश्किल समय में हार्दिक पांड्या ने बहुत ही सकारात्मक भावना रखते हुए टीम का साथ देने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि वे टीम के साथ खड़े रहेंगे और हर गेंद पर भारतीय टीम का समर्थन करते रहेंगे। यह उनके नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
अब जब हार्दिक टीम से बाहर हैं तो अन्य खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी है कि वे इस कठिन समय में एकजुट होकर खेलें और टीम इंडिया को विश्व कप में आगे बढ़ाए।
भारतीय टीम के पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का भरपूर स्टॉक है और अगर सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें तो टीम इस चुनौती को आसानी से पार कर जाएगी। आपको क्या लगता है दोस्तों हार्दिक पांड्या की कमी भारतीय टीम को खलेगी.
क्या हार्दिक के बिना वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब हो पाएगे. इसके बारे में आपका क्या कहना है आप भी अपनी राय जरुर दे.



