भारतीय टीम में खिलाड़ियों का चोटिल होने का सिलसिला रुकने का नाम ही नही ले रहा है. इसके चलते तो भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरिज गवानी पड़ी. अब टीम इंडिया को इस सीरिज में अपनी लाज बचाने के लिए आखिर मुकाबले में जीतना बहुत जरुरी है.
लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा, दीपक चाहर और कुलदीप सेन में बहुत बड़ा झटका लगा है. ये तीनो ही खिलाड़ी चोट के शिकार हो गए है. इसलिए इनके स्थान पर अब स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
बीसीसीआई ने कुलदीप यादव को लेकर जारी किया खास नोटिस
वैसे आप सभी को पता ही है की दूसरे वनडे के दौरान रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लग गई थी. लेकिन अब रोहित शर्मा को लेकर बीसीसीआई ने नोटिस जारी करते हुए कहा है की अब रोहित लास्ट वनडे मुकाबला नही खेलगे. फिलहाल हिटमैन अंगूठे की चोट के चलते वापसी मुंबई आ गए है.
इसके साथ हैमस्ट्रींग के चलते दीपक चाहर भी टीम से फिलहाल दुरी बनाए हुए है. इतना ही नही युवा तेज गेंदबाज कुलदीप सेन भी चोट के कारण सीरिज से बाहर हो गए है. आपको बता दूँ इ दीपक चाहर और कुलदीप सेन की मेडिकल टीम जांच कर रही है.
अगर इन दोनों खिलाड़ियों की चोट में सुधार होता है तो ये खिलाड़ी टीम के साथ बने रहेगे. इसका पता तो नेशनल क्रिकेट एकेडमी को रिपोर्ट के आने के बाद ही लगेगा.
बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम
केएल राहुल (C) (WK), शिखर धवन, विराट कोहली, इशान किशन (WK), रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, शाहबाज़ अहमद, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, कुलदीप यादव.
आशा करता हूँ दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई यह खास जानकारी पसंद आई होगी. आपको क्या लगता है भारतीय टीम तीसरे वनडे मुकाबले में जीत हासिल करने में कामयाब हो पाएगी. इसके बारे में आपका क्या कहना है आप भी अपनी राय हमारे साथ जरुर सांझा करे.



