Timed Out Rules: श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज के साथ जो हुआ वह वाकई अफसोसजनक था। क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि कोई खिलाड़ी बिना एक भी गेंद खेले टाइम्ड आउट हो गया।
हालांकि, यह मामला नियमों का पालन करने की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है। क्रिकेट खेल है और इसमें नियमों का पालन करना ज़रूरी है। मैथ्यूज ने अपना पक्ष अंपायर को समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नियम के तहत उन्हें आउट जाना पड़ा।
यद्यपि मैथ्यूज के साथ अन्याय हुआ, लेकिन यह घटना हमें यह भी सिखाती है कि क्रिकेट में नियमों का सम्मान बहुत ज़रूरी है। नियम खेल को न्यायसंगत बनाते हैं। बांग्लादेश ने जो किया वह नियमों के तहत सही था, भले ही मैथ्यूज के लिए यह कठोर लगा हो।
आशा की जाती है कि आगे ऐसी घटनाएं नहीं होंगी और खिलाड़ियों को इस तरह की स्थितियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्रिकेट एक खेल है और इसे खेलने का आनंद लेना चाहिए। नियम तो हैं लेकिन उन्हें ज़्यादा कठोरता से लागू करने की ज़रूरत नहीं। खिलाड़ियों का सम्मान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
क्या कहते है आईसीसी के नियम
आपको बता दूँ की आईसीसी का नियम 40 टाइम्ड आउट का है. नियम 40.1.1 के अनुसार अगर कोई बल्लेबाज आउट हो गया तो दूसरे बल्लेबाज को 3 मिनट के अंदर अगली गेंद का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार चाहिए. लेकिन बल्लेबाज ऐसा करने में नाकाम हो जाता है तो आउट करार दे दिया जाता है, जिसे टाइम्ड आउट कहते हैं.
नियम 40.1.2 के अनुसार अगर काफी समय तक बल्लेबाज विकेट पर नहीं आता है तो अंपायर नियम 16.3 की प्रक्रिया को लागू करेगा. उस पर एक्शन 3 मिनट की समय सीमा खत्म होने के बाद लिया जाएगा, जिसमें इंतजार करवाने वाली टीम के हाथ से मैच निकल भी सकता है और जिस टीम ने बल्लेबाज का मैदान पर इंतजार किया, उसे विनर घोषित किया जा सकता है.
नियम 40.2 के आउट हुआ बल्लेबाज का विकेट किसी के खाते में नही जुड़ता है. इसलिए सभी को क्रिकेट के नियम को अच्छे से पालन करना चाहिए.



