इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज खेली जा रही है. लेकिन इस सीरिज के दौरान इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड टीम के स्टार खिलाड़ी ओली पोप जो अपनी कंधे की चोट के चलते अगले मैचों से बाहर हो गए है.
आपको बता दूँ की पिछले हफ्ते लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उनके कंधे में चोट लग गई थी. इससे पहले भी पोप दो बार कंधे की चोट का सामना करना पड़ा है. ओली पोप के कंधे को सोमवार को लंदन में स्कैन करवाया गया.
जिसमे पता चला की चोट कितनी ज्यादा गंभीर है. ओली पोप को अब सर्जरी से गुजरेंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट मैचों में टीम का हिस्सा नही होगे.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
ओली पोप इस प्रकार हुए चोटिल
Gutted for you, @OPope32 😢
— England Cricket (@englandcricket) July 4, 2023
Get well soon 💪#Ashes | #ENGvAUS
इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी ओली पोप लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन गेंद को पकड़ने के लिए डाइव लगाते है. इसी दौरान जमीन पर गिरने के दौरान उनका कंधा चोटिल हो गया. लेकिन दो दिन उनको उनकी चोट ने ज्यादा परेशान नही किया.
लेकिन तीसरे दिन उनकी चोट और बढ़ गई. परंतु अंपायरों ने कहा कि उन्हें इंग्लैंड की पहली पारी में बल्लेबाजी करने के बाद फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरना होगा. इस दौरान पोप अपनी पहली पारी में 42 रन भी बनाए.
इसके साथ ही इंग्लैंड के स्पिन कोच जीतन पटेल ने अपना बयान देते हुए कहा की अगर पोप मैदान में नही आते तो उनकी टीम को दस खिलाड़ियों के साथ मैदान में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना पड़ता.
इंग्लैंड का ये खिलाड़ी बन सकता है उप-कप्तान
इंग्लैंड टीम को एक खिलाड़ी के साथ साथ उपकप्तान के रूप में बड़ा झटका लगा है. लेकिन अब स्टुअर्ट ब्रॉड को इंग्लैंड टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है. स्टुअर्ट ब्रॉड को बहुत बार उपकप्तान की भूमिका दी जा चुकी है.



