टेस्ट क्रिकेट में ऐसे बहुत से रिकॉर्ड है जिनको तौदना इतना आसान नही है. लेकिन कुछ खिलाड़ी बने ही उन रिकॉर्ड को चकनाचूर करने के लिए है. ऐसा ही देखने को मिला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही एशेज टेस्ट सीरीज में.
जिसमे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रुक टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बहुत हु महत्वपूर्ण पारी खेली. जिसके चलते हैरी ब्रुक ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है.
आपको बता दूँ की हैरी ब्रुक अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंद खेलकर 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं. इससे पहले यह कारनामा न्यूजीलैंड टीम के डी ग्रैंडहोम के नाम दर्ज था.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
डी ग्रैंडहोम का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज हैरी ब्रुक टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर सबसे कम गेंद खेलकर सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के डी ग्रैंडहोम को पछाड़ दिया.
हैरी ब्रुक ने टेस्ट क्र्सिकेट में 1000 बनाने के लिए मात्र 1058 गेंदों का सामना किया है. लेकिन डी ग्रैंडहोम ने 1140 गेंदों पर यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था.
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पुरे करने वाले टॉप-3 बल्लेबाज
- हैरी ब्रुक – 1058 गेंद
- डी ग्रांडहोमे – 1140 गेंद
- टिम साउदी – 1167 गेंद
आपके हिसाब से दोस्तों टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पुरे करने के मामले में कौन सा भारतीय खिलाड़ी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करने में महारत हासिल करेगा. इसके बारे में आपका क्या कहना है आप भी अपनी राय कमेंट में जरुर दे.



