टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा ने रिकी पोंटिंग को पछाड़कर रचा इतिहास. ऐसा करने वाले बने भारत के तीसरे खिलाड़ी

advertisement

Most Sixes In Test Cricket: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज और कप्तान और रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है.

इसी के साथ ही हिटमैन ने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के महारिकॉर्ड को तौड़ दिया है. टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 80 रनों की पारी के दौरान 9 चौके और 2 छक्के लगाकर टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है. तो चलिए इसके बारे में अच्छे से जानते है.

पोंटिंग को पछाड़ रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास

वेस्ट इंडीज के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में रोहित धर्म ने अपने बल्ले से कहर बरपाते हुए 80 रनों की बहुत ही शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान रोहित के बल्ले से 2 गगनचुम्बी छक्के भी देखने को मिले. इन छक्को के साथ ही हिटमैन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रिकी पोंटिंग को पछाड़ दिया है.

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने टेस्ट क्रिकेट में 73 छक्के लगाने का कारनामा किया था. लेकिन अब रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 2 छक्के लगाते ही टेस्ट क्रिकेट में 74 छक्के अपने नाम कर लिए और पोंटिंग को इस मामले में पीछें छोड़ दिया है.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची

  • बेन स्टोक्स- 123 छक्के (इंग्लैंड)
  • ब्रेंडन मैक्कुलम – 107 छक्के (न्यूजीलैंड)
  • एडम गिलक्रिस्ट – 100 छक्के (ऑस्ट्रेलिया)
  • क्रिस गेल – 98 छक्के (वेस्टइंडीज)
  • जैक कैलिस – 97 छक्के (दक्षिण अफ्रीका)
  • वीरेंद्र सहवाग – 91 छक्के (भारत)
  • ब्रायन लारा – 88 छक्के (वेस्टइंडीज)
  • क्रिस क्रेन्स – 87 छक्के (न्यूजीलैंड)
  • विव रिचर्ड्स – 84 छक्के (वेस्टइंडीज)
  • टिम साउदी – 83 छक्के (न्यूजीलैंड)
  • एंड्रयू फ्लिंटॉफ – 82 छक्के (इंग्लैंड)
  • मैथ्यू हेडन – 82 छक्के (ऑस्ट्रेलिया)
  • मिस्बाह उल हक – 81 छक्के (पाकिस्तान)
  • केविन पीटरसन – 81 छक्के (इंग्लैंड)
  • एंजेलो मैथ्यूज – 80 छक्के (श्रीलंका)
  • महेंद्र सिंह धोनी- 78 छक्के (भारत)
  • रोहित शर्मा – 74 छक्के (भारत)
  • रिकी पोंटिंग – 73 छक्के (ऑस्ट्रेलिया)

उम्मीद करता हूँ आपको हमारे द्वारा दी गई टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में यह खास जानकारी पसंद आई होगी. आपके हिसाब से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बेन स्टोक्स को कौन सा भारतीय खिलाड़ी पछाड़ पाएगा. इसके बारे में आप भी अपनी राय जरुर दे.

Share kare!
Sandeep Suthar
Sandeep Suthar

I am Co-Founder of Trueguess.com. I am Capable to run Online Business and Now running Trueguess.com as Senior Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *