Hardik Pandya out of World Cup 2023: विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए हार्दिक पांड्या के चोटिल होने की खबर टीम और दर्शको के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। हालांकि, हर मुश्किल में एक अवसर छिपा होता है।
यही अवसर प्रसिद्ध कृष्णा को मिला है, जिन्होंने चोट से वापसी करते हुए अपनी गेंदबाजी क्षमता से सभी को प्रभावित किया है।
प्रसिद्ध ने आयरलैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर दिखाया था कि वे पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने एशिया कप में भी अपनी गेंदबाजी का जादू बिखेरा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने लगातार दो विकेट लेकर अपने पुराने दिनों की याद दिला दी थी।
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
प्रसिद्ध कृष्णा का वनडे प्रदर्शन
वैसे देखा जाए तो प्रसिद्ध कृष्णा ने अब तक भारतीय टीम की तरफ से 17 वनडे मैच खेले हैं। जिसमे 29 विकेट लेने का कारनामा किया हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 4 विकेट हैं। चोटिल होने से पहले वह टीम का नियमित हिस्सा थे।
लेकिन उनके चोटिल होने के बाद मोहम्मद सिराज ने अपनी जगह पक्की कर ली। जो की फिल्ह्काल बहुत ही लाजबाव फॉर्म में चल रहे है. लेकिन अब हार्दिक की जगह कृष्णा को शामिल किया है. प्रसिद्ध कृष्णाकी गेंदबाजी में गति, स्विंग और विकेट चटकाने की क्षमता है। यही वजह है कि टीम इंडिया ने उन्हें हार्दिक की जगह चुना है।
इसलिए इस अवसर का भरपूर लाभ उठाते हुए प्रसिद्ध टीम इंडिया को विश्व खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उनके पास युवाओं को प्रेरित करने और खुद को साबित करने का यह बड़ा मौका है।
भारतीय टीम और फैंस प्रसिद्ध पर भरोसा रखते हैं कि वे इस चुनौती का सामना करेंगे। उनके पास अनुभव और क्षमता दोनों हैं। टीम उनका पूरा साथ देगी। प्रसिद्ध निश्चित रूप से इस विश्वास को सही साबित करेंगे और टीम इंडिया के लिए विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाएंगे।



