भारत और बांग्लादेश के बीच चल रही 3 मैचों की वनडे सीरिज का दूसरा वनडे मुकाबला मीरपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 50 ओवर में बल्लेबाजी करते 8 विकेट खोकर 271 रन बनाए.
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ही ओवर में विराट कोहली के रूप में बहुत बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया 7 रन के निजी स्कोर पर पहला विकेट गवा दिया है.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
कोहली सस्ते में लौटे पवेलियन
किंग कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने बल्ले से खूब रन बना रहे थे. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ दोनों ही वनडे मुकाबले विराट कोहली का बल्ला शांत रहा है. विराट कोहली ने पहले वनडे मुकाबले में 9 रन ही बना पाए.
इसके साथ ही दूसरे वनडे मुकाबले में भी एक बार फिर विराट कोहली 6 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके की सहायता से 5 रन ही बना पाए और सस्ते में अपना विकेट गवाकर पवेलियन लौट गए.
आपको बता दूँ की इबादत हुसैन ने विराट कोहली को गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर पिचिंग करवाते हुए शॉर्ट लेंथ गेंद डाली. इस गेंद पर विराट कोहली पुल करना चाहते हैं. लेकिन गेंद ने बल्ले का अंदर का किनारा लेते हुए विकटों में जा लगी. जिसके चलते भारतीय टीम को विराट कोहली के रूप में बहुत बड़ा झटका लगा है.
उम्मीद करता हूँ दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई यह खास जानकारी पसंद आई होगी. अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो इसको ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे.



