भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई 2 टेस्ट मैचो की सीरिज अब खत्म हो चुकी है. इस टेस्ट सीरिज को भारत ने 1-0 से अपने नाम किया है. इसके साथ ही इस सीरिज का अंतिम मुकाबला ड्रा के साथ खत्म करना पड़ा.
लेकिन अब इस ड्रा मैच को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के सवाल उठ रहे है की इस मैच को भारत जीत सकता था.
हालांकि कप्तान रोहित शर्मा की इन 2 गलतियों की वजह से मैच ड्रा की कगार पर पहुंच गया. जिसके चलते भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बहुत बड़ा नुकशान झेलना पड़ा है. तो आइये अच्छे से जानते है उन 2 गलतियों के बारे में विस्तार से.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
पहला कारण – देरी के साथ पारी घोषित करना
भारतीय टीम ने पहली पारी में अच्छा खासा स्कोर खड़ा करने के बाद पहली पारी के आधार पर 183 रनों की बढ़त थी. इसके बाद रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए चौथे दिन 11.5 ओवर में 98 रन स्कोर पर और लगा दिए. जिसके चलते भारत का कुल स्कोर 281 रन हो गया.
लेकिन कप्तान को डर था की कही यह स्कोर कैरिबाई टीम के सामने कम न पड़ जाए. जिसके चलते रोहित ने थोड़ा स्कोर को और बढ़ाने की सोची और 364 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद पारी को घोषित कर दिया. लेकिन चौथे दिन भारत की खराब गेंदबाजी इसका सबसे बड़ा कारण बना.
क्योकि भारत 32 ओवर की गेंदबाजी में महज 2 विकेट निकालने में कामयाब रहा था. हालाकि वेस्टइंडीज की टीम इस मैच को ड्रा के इरादे से खेल रही थी.
दूसरा कारण – गिल द्वारा धीमी गति से रन बनाना
टीम इंडिया के मिडिल आर्डर बल्लेबाज शुभमन गिल वैसे तो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है. लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में बाकी खिलाड़ियों ने जिस गति से रन बनाए वो वैसा नही कर पाए
शुभमन गिल ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 29 रन का योगदान दिया. अगर गिल थोड़ी सी तेज गति के साथ रन बनाते तो मैच का परिणाम कुछ और होता. जिसके चलते भारत को ज्यादा ओवर गेंदबाजी करने को मिलती.
आपको क्या लगता है भारत इस मैच को जीत सकता था. इसके बारे में आपका क्या कहना है आप भी अपनी राय कमेंट में जरुर दे. साथ ही इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर जरुर करे.



