भारत में होने वाले सबसे बड़े टूर्नामेंट वनडे विश्व कप का आगाज 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. इसको लेकर भारतीय टीम अपनी तरफ से पूरी तैयारियों में जुट गई है.
क्योकि भारत 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के लम्बें इंतजार को खत्म करने करने के इरादे से मैदान में अपने इस मिशन की शुरुआत करेगी. भारत में आयोजित इस वनडे विश्व कप का हिटमैन की सैना पूरा फायदा उठाएगी.
वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अपनी अपनी तरफ से अहम योगदान देने के लिए तैयार है. इसलिए भारतीय टीम विरोधी टीम के खिलाफ ढेर सारे रन बनाने और बड़े से बड़े लक्ष्य का पीछा करने केलिए हर बल्लेबाज का चलना बहुत जरुरी है.
इसी भारतीय टीम के पूर्व सफल स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भारतीय टीम में इन 2 खिलाड़ियों के बारे बयान देते हुए कहा की ये दो वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम के ट्रंप कार्ड शाबित हो सकते है. तो चलिए जानतें है उन दो खिलाड़ियों के बारे में अच्छे से.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
हरभजन ने इन दो खिलाड़ियों को लेकर दिया बड़ा बयान
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए दो खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया है. हरभजन सिंह ने कहा कि मुझें उम्मीद है कि टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में शुबमन गिल को मौका दिया जाएगा.
क्योंकि इस खिलाड़ी के पास भारतीय पिचों पर बड़े रन बनाने की काबलियत है. इसलिए कप्तान को इसके बारे में जरुर सोचना चाहिए. इसके साथ ही कप्तान रोहित शर्मा को भी अपने प्रदर्शन पर ध्यान देने की जरूरत है. इसके साथ ही दूसरे खिलाड़ी के तौर पर भज्जी ने कहा की भारत की गेंदबाजी कड़ी अहम रहने वाली है.
इसलिए भारतीय टीम रवींद्र जडेजा पर निर्भर रहने वाली है. जिस प्रकार से आईपीएल 2023 में जडेजा ने प्रदर्शन किया उसे देखकर हर कोई उनको टीम में हर खिलाने के बारे में अपने-अपने विचार रख रहा है.
तो दोस्तों आपको क्या लगता है गिल और जडेजा को वर्ल्ड कप 2023 में टीम में जगह मिल पाएगी. इसके बारे में आपका क्या कहना है आप भी अपनी राय कमेंट में जरुर दे. अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर जरुर करे.



