क्रिकेट में एक रन आउट होने का सोशल मिडिया पर बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कगारु टीम को आड़े हाथों लेते हुए उनसे एक सवाल पूछा है कि क्या खेल भावना का तर्क आप पर लागू होता है या सिर्फ भारतीयों के लिए बना है.
आपको जानकारी के मुताबिक़ बता दूँ की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के आउट होने को लेकर सोशल मिडिया पर बवाल मचा हुआ है. इसको लेकर हर कोई दिग्गज क्रिकेट अपने-अपने विचार रख रहा है .
हालाकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच को 43 रन से अपने नाम किया था. इस मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है.
लेकिन जॉनी बेयरस्टो के आउट होने को लेकर गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम को आड़े हाथों लिया है तो चलिए दोस्तों आखिर गौतम गंभीर ने इस मामले को लेकर क्या कहा.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
इस प्रकार रहा रन आउट का मामला

बेयरस्टो के साथ रन आउट की यह घटना इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान का है. आपको बता दूँ की इस पारी के 52वें ओवर की आखिरी गेंद कैमरन ग्रीन ने बेयरस्टो के सामने शॉर्ट लेंथ डाली.
बेयरस्टो ने इस गेंद को बिना खेले झुककर खाली छोड़ दिया. गेंद बल्ले से न लगकर विकटों के पीछें खड़े एलेक्स कैरी हाथों में चली गई और कैरी ने गेंद को स्टंप्स पर दे मारा. जब गेंद स्टंप पर लगी तो बेयरस्टो क्रीज बाहर थे.
इसके बाद होना क्या था ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ियों ने बेयरस्टो के खिलाफ अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया. लेकिन जिस प्रकार से कैरी बेयरस्टो को आउट किया उसके लेकर अब सवाल उठने शुरू हो गए है. क्रिकेट प्रेमी इस मामलें को खेल भावना के खिलाफ मान रहे हैं. इस मामले को लेकर गौतम गंभीर भी खुश नहीं हैं.
रन आउट मामले को लेकर गौतम गंभीर ने किया ट्वीट
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ अरे स्लेजर्स… क्या खेल की भावना का तर्क आप पर लागू होता है या यह सिर्फ भारतीयों के लिए है.
आप सभी जानते ही है की गंभीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ऐक्टिव रहते हैं और वह अलग अलग मुद्दों पर अपना विचार रखते रहते है. तो दोस्तों इस मामले के बारे में आपका क्या आप भी अपनी राय कमेंट में जरुर दे.



