Women T20 World Cup 2023: क्रिकेट की दुनिया में जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता है तो क्रिकेट दर्शकों में एक अलग ही जोस देखने को मिलता है. कुछ दर्शक तो इन दोनों देशों के बीच मैच को देखने के लिए अपना सब काम छोड़ देते है.
लेकिन इसी बीच एक बार फिर से भारत बनाम पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होने वाली है. परंतु इस बार या मैच भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच होने वाला है.
वैसे जानकारी के मुताबिक़ आपको बता दूँ की आईसीसी महिला टी20 विश्वकप 2023 का आयोजन 10 फरवरी को साउथ अफ्रीका में होने जा रहा है. इस खास टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम पहुंच चुकी है.
वैसे यह महिला टी20 विश्व कप का 8 संस्करण है. जिसका पहला मुकाबला भारतीय टीम को पाकिस्तान महिला की टीम के साथ खेलना है. भारत और पाक के बीच पहला मुकाबला 12 फरवरी को 10 बजकर 30 मिनट पर कैपटाउन में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस खास मुकाबले को लेकर बहुत ज्यादा उत्तेजित है.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजली सरवानी, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे.
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 का पहला और लास्ट मुकाबला
ICC Women’s T20 World Cup 2023 का पहला मुकाबला 10 फरवरी को साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा और महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा.



