भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरिज का आज पहला वनडे मुकाबला शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ढाका में खेला जा रहा है. इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.
यह सीरिज भारतीय टीम के लिहाज से बहुत अहम रहने वाली है. क्योकि टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरिज में हार का मुंह देखना पड़ा था. इसलिए कप्तान रोहित शर्मा इस सीरिज को हर हाल में जीतना चाहेगे.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
किंग कोहली ने इस प्रकार गवाया अपना विकेट
वैसे तो विराट कोहली का बल्ला बांग्लादेश के घर पर खूब बोलता है. आज हकीब अल हसन की जादुई गेंद के आगे निराश दिखाई दिए और 15 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके की सहायता से मात्र 9 रन ही बना पाए और पण विकेट गवा बैठे.
किंग कोहली को हकीब अल हसन ने गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर पिचिंग करवाते हुए गुड लेंथ गेंद डाली. इस गेंद को विराट कोहली ड्राइव करना चाहते हैं. लेकिन बल्ले और गेंद का अच्छे से सम्पर्क नही होने के कारण कवर में खड़े लिटन दास के हाथो में मार बैठते है.
लिटन दास ने बिना कोई गलती किये किंग कोहली का एक हाथ से अविश्वसनीय कैच पकड़ा और कोहली को पवेलियन की और चलता किया.
आशा करता हूँ दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई यह खास जानकारी पसंद आई होगी. इसके बारे में आपका क्या कहना है आप भी अपनी राय कमेंट में जरुर दे. अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर जरुर करे.



