जैसा की जानकारी के मुताबिक आपको बता दूँ की भारत के बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है इसमें चयनकर्ता ने कुछ खिलाड़ियों को मौका दिया है. जिनके लिए यह सबसे बड़ा मौका मिला है.
भारतीय टीम ने 9 जुलाई से मीरपुर में शुरू होने वाले बांग्लादेश के सीमित ओवरों के दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान किया है.
इस दौरे के लिए भारतीय महिला टीम में दाएं हाथ की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और विकेटकीपर ऋचा घोष को टीम में स्थान नही मिला है. भारतीय महिला टीम को बांग्लादेश दौरे पर 3 मैचो की टी20 सीरिज और 3 मैचो की वनडे सीरिज खेलनी है.
- IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची, क्लिक कर जानिए.
- क्रुणाल पांड्या ने की राजत पाटीदार की कप्तानी की खुलकर तारीफ, जानिए.
- Bhuvneshwar Kumar बने IPL 2026 Most Wickets टेकर, Bhuvi ने मचाया गेंदबाजी से तूफान.
- Virat Kohli का क्रेज आज भी बरकरार, DDCA डायरेक्टर ने कहा – 40 साल में ऐसा दबाव कभी नहीं देखा.
- Sanju Samson Journey – संघर्ष से सुपरस्टार तक का सफर.
चयनकर्ता ने इन खिलाड़ी को दिया टीम में मौका देकर सरप्राइज
टी20 और वनडे सीरिज के सभी मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर टीम की कमान संभालते हुए नजर आने वाली है. इसके अलावा स्मृति मंधाना को महिला टीम की उपकप्तान बनाया गया है.
लेकिन एक सवाल किसी को कुछ समझ नही आ रहा है की आखिर विकेटकीपर बल्लेबाज घोष को बाहर क्यों रखा गया है. इस खिलाड़ी को लेकर अब तक कोई कारण भी सामने नही आया है.
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय महिला टी20 टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, एस मेघना, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी, मिन्नू मणि.
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय महिला वनडे टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, प्रिया पुनिया, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह , अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी, स्नेह राणा.



