IND vs NED T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का भारत और नीदरलैंड्स के बीच 27 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेला जाएगा. यह मैच में दोनों ही टीमों के लिए बहुत अहम रहने वाला है. क्योकि नीदरलैंड्स को अपने मुकाबले में हार मिलने के बाद अब भारत के खिलाफ मैच में हर हाल में में वापसी करने की सोचेगी.
दूसरी तरफ भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के इरादे काफी मजूबत नजर आ रहे है. ऐसे में अज हम आपको इस लेख में नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताने वाले है. तो चलिए दोस्तों जानते है आखिर कप्तान रोहित शर्मा नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में क्या बदलाव कर सकते है.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
सलामी जोड़ी
भारतीय टीम की सलामी जोड़ी में आपको कुछ भी बदलाव देखने को नही मिलेगा. भले टीम इंडिया की सलामी जोड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ खास प्रदर्शन नही किया था. लेकिन नीदरलैंड्स के खिलाफ एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा के साथ लोकेश राहुल ओपनर की भूमिका निभाएगे.
Also Read – सौरव गांगुली ने इन 4 टीमों को बताया टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बड़ा दावेदार
मिडिल और लोअर ऑर्डर बल्लेबाज
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली और हार्दिक पंड्या को छोड़कर कोई भी मिडिल और लोअर ऑर्डर बल्लेबाज कुछ खास नही कर पाए. ऐसे में अगर भारत को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच जीतना है तो मिडिल और लोअर ऑर्डर बल्लेबाज का चलना बहुत जरुरी है.
इसमें विराट कोहली, सुरकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अपना रोल अदा करेगें.
भारतीय टीम के गेंदबाज
वैसे देखा जाए तो भारतीय टीम के गेंदबाजो ने पाक के विरुद्ध भुत ही लाजबाव प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन को देखते हुए कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी और स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को एक बार फिर से मौका दिया जा सकता है.
नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी.
Also Read – भारत-पाक मैच में नो बॉल को लेकर बड़ा विवाद, ब्रैड हॉग ने इस गेंद को लेकर दिखाया अपना तीखा तेवर
आशा करता हूँ दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में यह खास जानकारी आपको पसंद आई होगी. आपके हिसाब से नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम में किस-किस खिलाड़ी को मौका मिलना चाहिए. इसके बारे में आपका क्या कहना है.



