IND vs SL Live Match: विश्व कप क्रिकेट 2023 का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. टॉस के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. मुंबई की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और गेंद अच्छा स्विंग होता है.
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. अगर भारत यह मैच जीत जाता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
कप्तान रोहित शर्मा का सूपड़ा साफ
बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर चौका लगाया लेकिन दूसरी बॉल पर उन्हें दिलशान मधुशंका ने क्लीन बोल्ड कर दिया और 2 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
लेकिन भारतीय टीम को इस परेशान होने की जरूरत नहीं है। टीम इंडिया ने अब तक अपने सभी 6 मैच जीते हैं और 12 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है. भारत के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मजबूत टीम है. श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज बड़ी पारियां खेल सकते हैं.
वहीं मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाज और कुलदीप यादव जैसे स्पिनर गेंदबाजी में टीम की मदद कर सकते हैं. टीम इंडिया के पास जीत हासिल करने की पूरी क्षमता है और वह इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगी.
दूसरी और श्रीलंका ने भी अब तक 2 मैच जीते हैं। उसके पास भी अनुभवी खिलाड़ीयों की कमी नही है. लेकिन कहते है ना जब आपका दिन अच्छा नही होता है कुछ भी सही नही होता.
उसके बावजूद श्रीलंका भी इस मैच को जीतने का पूरा प्रयास करेगी. निश्चित तौर पर दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा और जीत किसी भी टीम के हाथ में जा सकती है.
भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.



