IND vs SL Live Match Score: भारत का विश्व कप अभियान अब तक शानदार रहा है। उसने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।
आज भारत का मुकाबला श्रीलंका से है। यह मैच उसी वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2 अप्रैल 2011 को श्रीलंका को हराकर 1983 के बाद दूसरी बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता था.
उस ऐतिहासिक जीत के 12 साल बाद आज फिर वानखेड़े में दोनों टीमें भिड़ेंगी। भारत का लक्ष्य सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना होगा। वहीं श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए जीत जरूरी है।
वैसे विश्व कप में श्रीलंका हमेशा भारत के लिए मुश्किल प्रतिद्वंद्वी रही है। 2007 में उसने भारत को ग्रुप चरण में ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन इस बार की टीम इंडिया में जीत का जज्बा है।
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीद
युवा ओपनर शुभमन गिल पर दागे गए सवालों के बावजूद उनमें बड़ी पारी खेलने की क्षमता है। डेंगू से उबरने के बाद उनका बल्ला शांत रहा है। लेकिन आज के मैच में वे अपना जलवा दिखा सकते हैं।
पूरा देश उनसे शानदार पारी की उम्मीद लगाए बैठा है। आपके हिसाब से भारत बनाम श्रीलंका के मैच में कौन सी टीम जीतने में कामयाब रहेगी. इसके बारे में आपका क्या कहना है आप भी अपनी राय जरुर दे.



