भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचो की सीरिज का पहला टेस्ट मुकाबला उम्मीद से पहले ही खत्म हो गया है. पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने लाजबाव प्रदर्शन करते हुए एक पारी और 141 रनों के बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज कर सीरिज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.
इस पहले टेस्ट मुकाबले जीत के हीरो रविचंद्रन अश्विन रहे जिन्होंने मैच में अपनी फिरकी गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए वेस्टइंडीज के 12 बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी का शिकार बनाया.
इसी के साथ ही आपको बता दूँ की टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही अश्विन ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. तो चलिए नजर डालते है उन रिकार्ड्स के उपर.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
रविचंद्रन अश्विन ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी
1.टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने डोमिनिका टेस्ट मैच में रिकार्ड्स की झड़ी लगाते हुए सबसे पहले भारत की तरफ से दोनों पारियों में पांच विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.
2. अश्विन से पहले टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से 8 बार 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व सफल गेंदबाज अनिल कुंबले के नाम था. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में अश्विन 8वीं बार 10 विकेट लेकर कुंबले की बराबरी कर ली है.
3. भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले नाम है. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 953 विकेट का रिकॉर्ड बनाया है. इसके बाद स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह के नाम भी 711 विकेट दर्ज है. इसलिए अब अश्विन के निशाने पर भज्जी का के विकटों का रिकॉर्ड रहने वाला है. क्योकि अश्विन ने अब तक 709 विकेट ले चुके है. हरभजन को पछाड़ने के लिए मात्र 3 विकेट क आवश्यक है.
4. किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा वेस्टइंडीज की धरती पर 156 रन देकर 12 विकेट लेकर अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज सईद अजमल के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2011 में 111 रन देकर 11 विकेट झटके थे.



