India-Australia Test Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट की प्रतिद्वंद्विता किसी से छिपी नहीं है। दोनों देशों के बीच जब भी टेस्ट सीरीज खेली जाती है, तो रोमांच अपने चरम पर होता है। इस साल 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी इससे अलग नहीं होगी। हालांकि, इस बार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने भारत की हार की भविष्यवाणी कर दी है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए खुद को साबित करने का मौका
पोंटिंग का मानना है कि यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा। उन्होंने ‘आईसीसी रीव्यू’ में कहा, “यह सीरीज रोमांचक होने वाली है। मुझे लगता है कि यह ऑस्ट्रेलिया के लिए खुद को साबित करने का मौका है, खासकर भारत के खिलाफ। यहां खेली गई पिछली दो सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी नहीं रही हैं। वे इस बार अपना सबकुछ झोंकने वाले हैं।
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
पांच मैचों की सीरीज होने से बढ़ेगा रोमांच
पोंटिंग ने आगे कहा, “इस बार पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। पिछली कई सीरीज 4 टेस्ट मैचों की रही हैं। लेकिन सीरीज में 5 मैच होने से यह और रोमांचक साबित हो सकती है।” उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में कहा कि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को 3-1 से जीतेगा और ड्रॉ की उम्मीद कम है। हालांकि, अगर मौसम खराब रहा तो शायद एक मैच ड्रॉ हो सकता है।
भारत के लिए चुनौतीपूर्ण होगी सीरीज
भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी चुनौतीपूर्ण साबित होने वाली है। पिछली बार जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत का दौरा किया था, तो उसे हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत के पास है और ऑस्ट्रेलिया 2017 से इस ट्रॉफी को नहीं जीत पाया है। ऐसे में भारतीय टीम के सामने अपनी साख बचाने की चुनौती होगी।
हालांकि, पोंटिंग के इस बयान को माइंड गेम के तौर पर भी देखा जा रहा है। वह अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ-साथ माइंड गेम के लिए भी जाने जाते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इस चुनौती का सामना कैसे करती है और क्या वह एक बार फिर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफल होती है।



