महिला टी-20 एशिया कप टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन कर श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर 7वीं बार ट्रॉफी को कब्जा करके इतिहास रच दिया है।
भारत ने महिला एशिया कप 2022 जीत लिया है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की। यह भारत का 7वां महिला एशिया कप खिताब है।

रेणुका सिंह ठाकुर ने 3-1-5-3 की शानदार गेंदबाजी की। स्मृति मंधाना ने रन चेज में 25 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए।

महिला टीम के एशिया कप जीतने के बाद एक प्रश्न जरुर उठ रहा है , क्या भारत जैसे पुरूष प्रधान देश में महिला खिलाड़ियों की कम चर्चा होती है?

सातवीं बार भारतीय महिला टीम ने एशिया कप जीती है यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आज तक न श्रीलंका एशिया कप जीत पाई है ना पाकिस्तान। अब तक आठ बार महिला एशिया कप खेला गया है जिस में से सात बार भारतीय महिला टीम जीती है और एक बार बांग्लादेश।

यह कारनामा भारतीय पुरूष टीम भी नहीं कर पाया है। पुरूष टीम सात बार एशिया कप जरूर जीता है लेकिन 15 बार से सात बार जीता है लेकिन महिला टीम आठ बार से सात बार जीती है।

क्या आज आप ने महिला टीम की इस प्रदर्शन पर मीडिया में कोई खास कार्यक्रम देखे हैं ? क्या हमारे सीनियर खेल पत्रकार सब महिला टीम कर इस रिकॉर्ड को लेकर कुछ लिख रहे हैं ?

क्या BCCI के तरफ से महिला खिलाड़ियों उतना ही सैलरी मिलती है जितना पुरूष खिलाड़ियों को मिलती है ? क्या हमारे देश के बड़े बड़े कंपनी महिला खिलाड़ियों को अपने ब्रांड के लिए sign करते हैं जैसे पुरूष खिलाड़ियों को करते हैं ?

I am Co-Founder of Trueguess.com. I am Capable to run Online Business and Now running Trueguess.com as Senior Editor.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *