भारतीय टीम ने टेस्ट के बाद अब वनडे सीरिज पर भी कब्जा कर लिया है. इसी बीच टीम इद्ने के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला वेस्टइंडीज के खिलाफ आग उगल रहा है.
ईशान ने एक और अर्धशतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को सीरिज जीताने में अहम भूमिका अदा की है. किशन ने तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में 64 गेंदों में 77 रन की बहुत ही शानदार पारी खेली. जिसमे 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे.
ईशान की तीन मैचों की वनडे सीरीज में यह तीसरी फिफ्टी है. उन्होंने पहले वनडे में 52 और दूसरे मैच में 55 रन बनाए थे. ईशान ने लगातार तीन अर्धशतक जमाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
ईशान किशन हुए धोनी के क्लब में शामिल
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में ईशान एक वनडे सीरीज के सभी 3 मैचों में 50 प्लस स्कोर बनाने वाले भारत के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह कारनामा भारती यतीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी ने अपने नाम किया था.
जानकारी के मुताबिक आपको बता दूँ की धोनी ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में तीन अर्धशतकीय पारियां खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था. इसके साथ ही ईशान ऐसा करने वाले ओवरऑल छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए है.
इससे पहले कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने 1982, दिलीप वेंगसरकर ने 1985 और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1993 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार तीन बार 50 प्लास स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था.
इसके बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 3 अर्धशतक ठोक कर इस खास रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया था.



