भारत और बांग्लादेश के बीच चल रही 3 मैचों की वनडे सीरिज का आज अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय टीम पहले सीरिज क्वा चुकी है. अगर भारत को अपनी लाज बचानी है तो इस लास्ट मुकाबले में जीतना बहुत जरुरी है.
तीसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रित किया है. इस मैच में भारत की बल्लेबाजी की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी ही कम. इसमें सबसे जायदा प्रभावित किया है ईशान किशन की बल्लेबाजी ने, तो आइये दोस्तों नजर डालते है किशन की बल्लेबाजी के उपर.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
ईशान किशन का तूफानी दौहरा शतक
भारतीय टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के खिलाफ बांग्लादेश के डेब्यू मैच में लाजबाव बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों और चौको-छक्को की बारिश कर डाली. ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ 131 गेंदों का सामना करते हुए 24 चौके और 10 छक्को की सहायता 210 रनों की लाजबाव पारी खेली. इसी के साथ ही वनडे क्रिकेट इतिहास में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम की तरफ से दौहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय भारतीय खिलाड़ी बन गए है.
भारत की तरफ से दौहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर – साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
वीरेंद्र सहवाग – साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ
रोहित शर्मा – 1 दौहरा शतक ऑस्ट्रेलिया और 2 श्रीलंका के खिलाफ
आशा करता हूँ दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई यह खास जानकारी पसंद आई होगी. आपको ईशान किशन की यह खास पारी कैसी लगी. इस पारी के बारे में आपकी क्या राय हमे कमेंट जरुर दे.



