भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचो की वनडे सीरिज का पहला वनडे मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले कैरिबाई टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. हालाकि भारत की तरफ से जडेजा और फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के आगे विडिज टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नही कर पाया.
वेस्टइंडीज टीम के एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए और पूरी टीम 114 रनों के निजी स्कोर पर ढेर हो गई. लेकिन भारत के लिए भी इस पिच पर बल्लेबाजी करना इतना आसान नही रहा.
इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर इस लक्ष्य का हासिल कर पाई. पहले वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन ईशान किशन के बल्ले से देखने को मिले.
जिन्होंने 46 गेंदों में 52 रनों की बहुत ही लाजबाव पारी खेली. जिसके चलते भारत इस मैच में जीतने में कामयाब हो पाया. हालाकि इस मैच का सबसे बड़ा टर्निग पॉइंट्स जडेजा यह तूफानी कैच रहा.
क्योकि यह अगर जडेजा यह कैच नही पकड़ते तो मैच का परिणाम कुछ और ही होता. तो चलिए अच्छे से जानते है इसके बारे में.
Superman jadeja 🥵🔥#INDvsWI #ravindrajadeja@imjadeja pic.twitter.com/ocTWilNWTG
— LA𝕏RAJSINH 🗡️ (@sirjadejastans8) July 27, 2023
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
कैच है या बवाल, जडेजा ने पकड़ा अद्धभुत कैच
Superman jadeja 🥵🔥#INDvsWI #ravindrajadeja@imjadeja pic.twitter.com/ocTWilNWTG
— LA𝕏RAJSINH 🗡️ (@sirjadejastans8) July 27, 2023
वैसे क्रिकेट में एक नियम हमेशा से ही लागू होता है की पकड़ो कैच जीतो मैच. ऐसा ही देखने को मिला पहले वनडे मुकाबले में. भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में कैरिबाई टीम के तूफानी बल्लेबाज एलिक एथनाज ताबड़तोड़ कर रहे थे.
इस खिलाड़ी ने टीम के सभी गेंदबाजों के उपर अपनी बल्लेबाजी के दम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था. लेकिन भारतीय टीम में वनडे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मुकेश कुमार अपनी गेंदबाजी से इस खिलाड़ी को शॉट मारने के लिए मजबूर कर दिया.
भारत की तरफ से 8वाँ ओवर युवा गेंदबाज मुकेश कुमार लाकर आए. इस ओवर की 5वीं गेंद पर एथनाज ने पॉइंट के उपर से शॉट खेलने का मन बना लिया. लेकिन गेंद और बल्ले का सही से सम्पर्क नही होने के कारण पॉइंट पर खड़े जडेजा के हाथों में चली गई.
जडेजा ने इस गेंद को पकड़ने के लिए हवा में जम्प लगाकर बहुत ही शानदार कैच पकड़ लिया. जडेजा के इस कैच को देखकर बल्लेबाज हैरानी में पड़ गया. इस कैच के साथ-साथ जडेजा ने मुकेश कुमार को डेब्यू मैच में विकेट दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
तो आपको जडेजा का यह लाजबाव कैच कैसा लगा. हमे कमेंट में अपनी राय जरुर बताए. अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर जरुर करे.



