विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का सफर अब तक बेहद सफल रहा है। टीम ने अब तक 7 में से 7 मैच जीते हैं और सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
लेकिन हार्दिक पांड्या के चोटिल होने से टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। वैसे आपको बता दूँ की हार्दिक पांड्या चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है।
केएल राहुल बने टीम के उप-कप्तान
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को हार्दिक के चोटिल होने के बाद टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। वैसे लोकेश राहुल विश्व कप 2023 में बहुत ही लाजबाव फॉर्म में चल रहे है।
हालांकि हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उनके बिना टीम के लिए सेमीफाइनल में खेलना मुश्किल होगा। लेकिन टीम के पास पर्याप्त खिलाड़ियों का जमाखोर है जो इस कमी को पूरा कर सकते हैं। जो किसी भी स्थिति में भारतीय टीम को मैच में जीत दिलाने का हुनर रखते है.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
भारतीय टीम के अगले दो मुकाबले
टीम इंडिया को अभी दो और लीग मैच खेलने हैं। 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में मैच होगा। 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली में मुकाबला होगा। इन मैचों से पहले टीम को अपनी तैयारियों पर फोकस करना होगा।
कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ बढ़ी जिम्मेदारी
कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ सही कदम उठाएंगे और टीम को मजबूती से सेमीफाइनल के लिए तैयार करेंगे। भारतीय टीम में पर्याप्त प्रतिभा है और विश्व कप जीतने की क्षमता है। निश्चित तौर पर भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा और विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार है।



