भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरिज खेलने के लिए बारबाडोज पहुंच चुकी है. भारत को विडिज के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबला 12 जुलाई से खेलना है. इसके लिए टीम इंडिया के गेंदबाज और बल्लेबाजों ने मैदान में पसीना बहाना शुरू कर दिया है.
इसके साथ ही भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने नेट्स में अभ्यास करना शुरू कर दिया. कोहली ने अभ्यास के दौरान कुछ बेहतरीन शॉट खेले. जिसमे एक रिवर्स स्वीप शॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
किंग कोहली का रिवर्स स्वीप शॉट हुआ वायरल
Virat Kohli playing reverse sweep against Ashwin. [OneCricket] pic.twitter.com/IkglMyI86V
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 5, 2023
टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी में हर दिन कुछ नया करने की सोचते है. वैसे कोहली का सबसे फेवरेट शॉट कवर ड्राइव माना जाता है. लेकिन कई कबार विराट कोहली प्रेक्टिस नए-नए शॉट खेलने का अभ्यास करते रहे है.
ऐसा ही देखने को मिला वेस्टइंडीज के अभ्यास सीरिज से पहले नेट में प्रेक्टिस के दौरान. नेट्स में प्रेक्टिस के दौरान विराट कोहली को रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे.
जैसे ही अश्विन ने गेंद डाली तो कोहली ने उस गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट मारा डाला. जिसे देखकर आर अश्विन भी हैरान रह गए. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.
विराट कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रदर्शन
वैसे देखा जाए तो किंग कोहली का विडिज के खिलाफ बल्लेबाजी का रिकॉर्ड काफी शानदार है. विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 टेस्ट की 19 पारियों में 822 रन रन बनाने में कामयाब रहे है. कोहली का औसत 43.26 का रहा है.
इतना ही नही इस दौरान कोहली के बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक भी निकले है. इसलिए वेस्टइंडीज की नजर एक बार किंग कोहली के उपर रहने वाली है. तो आपको क्या लगता है वेस्टइंडीज की धरती पर एक बार फिर कोहली का बल्ला आग उगलेगा. इसके बारे में आपका क्या कहना है.



