Latest ICC T20 Ranking में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला है. न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज Devon Conway ने विस्फोटक पारी खेलकर टी 20 रैंकिंग में 5वा स्थान हासिल कर लिया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा यह रैंकिंग हाल ही मैचों में किये प्रदर्शन के आधार पर जारी करती है.
जानकारी के मुताबिक़ आपको बता दूँ की न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला खेली जा रही है. डेव्हन कॉनवे ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 70 रनों की तूफानी पारी और पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 49 रनों की उम्दा पारी खेलकर ICC T20 Ranking में एरोन फिंच और डेविड मलान को पछाड़ कर दो स्थान की छलाग लगा है. Devon Conway अब 760 रेटिंग अंकों की सहायता से 5वे स्थान पर पहुँच गए है.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी एडेन मार्करम जो की 777 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज है. इसके बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम 808 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे और भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 838 रेटिंग अंकों के साथ दूसरें स्थान पक्का किये बैठें है.
अब भारतीय टीम के इस तूफानी बल्लेबाज को पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान से नंबर -1 की कुर्सी छिनने के लिए 15 रेटिंग अंकों की आवश्यकता है. अब देखना यह होगा की क्या सूर्या ICC पुरुष T20 विश्व कप में ICC T20 Ranking में पहला स्थान हासिल करने में कामयाब हो पाते है की नही.
Also Read – क्रिस गेल ने टी20 विश्व कप 2022 के फाइनलिस्ट विजेता को लेकर की भविष्यवाणी
आपको क्या लगता है T20 World Cup 2022 में सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहलें स्थान पर कब्जा करने में कामयाब हो पाएगे. इसके बारे में आपका क्या कहना है आप भी अपने विचार हमारे साथ जरुर सांझा करे. अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसको ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे.



