IPL इतिहास में भारतीय बल्लेबाज़ों का जलवा: शतकों के बादशाह. Most Centuries By Indian Players In IPL History.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जब भी बड़े रिकॉर्ड्स की बात होती है, तो सबसे पहले नाम आता है Virat Kohli का, कोहली ने इस लीग में अब तक 8 शानदार शतक जड़कर खुद को सबसे आगे साबित किया है। उनकी निरंतरता, क्लास और बड़े मैचों में प्रदर्शन उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है.
लेकिन इस लिस्ट में एक और नाम तेजी से उभरकर सामने आया है Sanju Samson. संजू ने अब तक 5 शतक लगाए हैं और जिस अंदाज़ में वो बल्लेबाज़ी करते हैं, उसे देखकर फैंस उन्हें IPL का “Ultimate बल्लेबाज़” मानने लगे हैं। उनकी टाइमिंग, आक्रामकता और मैच को पलटने की क्षमता उन्हें खास बनाती है.
आईपीएल इतिहास में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा सर्वाधिक शतक. Most Centuries By Indian Players In IPL History.
- विराट कोहली- 8
- संजू सैमसन- 5*
- केएल राहुल- 5
- शुबमन गिल- 4
इसी कड़ी में KL Rahul भी पीछे नहीं हैं। राहुल के नाम भी 5 शतक दर्ज हैं और उनकी बल्लेबाज़ी में क्लास के साथ-साथ स्थिरता भी देखने को मिलती है. वहीं युवा स्टार Shubman Gill ने 4 शतक लगाकर यह दिखा दिया है कि आने वाला समय उनका है.
संजू सैमसन की बात करें तो उन्होंने IPL में कई बार ऐसी पारियां खेली हैं, जिन्होंने मैच का रुख बदल दिया। उनकी बल्लेबाज़ी में एक अलग ही फ्लो नजर आता है — ना ज्यादा दबाव, ना घबराहट, बस क्लीन स्ट्रोक्स और आत्मविश्वास। यही वजह है कि आज उन्हें IPL के सबसे खतरनाक और भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में गिना जाता है.
अगर मौजूदा फॉर्म को देखा जाए, तो आने वाले सीज़न में संजू सैमसन इस लिस्ट में और ऊपर जा सकते हैं. उनका प्रदर्शन यह साफ संकेत देता है कि वो सिर्फ एक अच्छे खिलाड़ी नहीं, बल्कि IPL के एक बड़े सुपरस्टार बनने की राह पर हैं.



