Lockie Ferguson And Tabraiz Shamsi: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 32वां मैच आज न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मैच से पहले दोनों ही टीमों ने इस मैच को लेकर कुछ बदलाव किये है.
लॉकी फर्ग्यूस की जगह टिम साउदी की टीम में वापसी
न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की जगह टिम साउदी को मौका दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल होने के बाद फर्ग्यूसन अभी भी पूरी तरह रिकवर नहीं हुए हैं, इसलिए उन्हें आराम दिया गया.
वहीं, साउथ अफ्रीका ने अपने स्पिनर तबरेज शम्सी की जगह तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को मौका दिया. न्यूजीलैंड के कप्तान टाॅम लाथम ने बताया कि पुणे की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है, इसलिए स्पिनर की जगह तेज गेंदबाज को मौका देना उचित रहेगा.
दोनों ही टीमें अब तक टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. न्यूजीलैंड ने अब तक 6 मैच खेले हुए 4 में जीत दर्ज कर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है.
वहीं साउथ अफ्रीका 6 मैचों में 5 मैच जीतकर 10 अंको के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा किये बैठी है. इसलिए यह मैच दोनों ही टीमों के लिए यह काफी अहम रहने वाला है.
आपको क्या लगता है कौन सी टीम आज मैच को अपने नाम करने में कामयाब हो पाएगी. इसके बारे में आपके क्या विचार है हमारे साथ जरुर साँझा करे.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI
डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।



