NZ vs PAK Live Match: न्यूज़ीलैंड के युवा सनसनी रचिन रविंद्र ने वर्ल्ड कप 2023 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाकर एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का जादू दिखाया। 88 गेंदों पर 101 रन बनाते हुए उन्होंने न केवल अपना तीसरा शतक पूरा किया, बल्कि न्यूज़ीलैंड के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।
रचिन ने सचिन को पछाड़ा
23 वर्षीय रचिन ने इस जीत के साथ ही वर्ल्ड कप के इतिहास में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वह वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाले पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने तीन शतक जड़े।
इसके अलावा वह 23 साल की उम्र में वर्ल्ड कप में तीन शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले इस उम्र में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुनकर के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था।
सचिन के नाम इस उम्र में 2 वर्ल्ड कप शतक थे। लेकिन रचिन रविंद्र ने सचिन को पछाड़ कर यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
रचिन के लिए यह वर्ल्ड कप एक सपने जैसा रहा है। उन्होंने न केवल अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलीं, बल्कि अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया को प्रभावित किया।
उनके पास तकनीक, स्वाभाविक प्रतिभा और मैदान पर शानदार तरीके से गेंदबाजों के तूफानी बल्लेबाजी करने का हुनर है। इसलिए यह खिलाड़ी न्यूजीलैंड के लिए विश्व क्रिकेट का भविष्य है।
रचिन ने इस टूर्नामेंट में न केवल बल्ले से कमाल किया, बल्कि अपने व्यक्तित्व से भी सबका दिल जीता। उनकी खेल भावना, आत्मविश्वास और सकारात्मकता ने हर किसी को प्रभावित किया।
यह साबित होता है कि रचिन में एक असली चैंपियन बनने की क्षमता रखते है। रचिन ने सौथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के बाद वर्ल्ड कप 2023 में 500 प्लस रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है।



