ऑस्ट्रेलिया के हाथों WTC के फाइनल मे हारने के बाद चारों तरफ टेस्ट में कप्तान बदलने पर चारो तरफ चर्चा चल रही है. फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा है.
लेकिन खबरों की माने तो ज्यादा समय तक रोहित शर्मा टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में नही रहने वाले है और जल्द ही रोहित को टीम इंडिया की टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है.
हालकी सभी के मन में एक ही सवाल बार-बार आ रहा है की रोहित शर्मा को टेस्ट टीम की कोतानी से हटाने के बाद आखिर किस खिलाड़ी को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जाएगा.
इसी को लेकर भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और फनिशर की भूमिका अदा करने वाले दिनेश कार्तिक ने अपनी राय दी है. तो चलिए दोस्तों जानते है आखिर कार्तिक किस को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाना चाहते है.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
हर खिलाड़ी की अपनी अपनी सोच होती है. लेकिन जिस प्रकार से कार्तिक ने अपना विचार रखा उसे जानकर हर कोई हैरान है. कार्तिक ने समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया का टेस्ट का कप्तान आर अश्विन को बनाना चाहते हैं.
कार्तिक ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “मुझे ऐसा लगता है कि आर अश्विन एक बार भारत की टेस्ट टीम के कप्तानी के हकदार हैं”. लेकिन अभी तक अश्विन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की और से कोई भी जबाव नही आया है.
लेकिन दिनेश कार्तिक के इस बयान के बाद भारतीय क्रिकेट जगत में यह मुद्दा चर्चा का बहुत बड़ा विषय बना हुआ है. अब देखना यह होगा की क्रिकेट के इस सवाल के उपर भारतीय क्रिकेट कंट्रोलबोर्ड अपना क्या विचार बनाती है
क्या आपको भी लगता है की रविचंद्रन अश्विन को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाना चाहिए. इसके बारे माप्काक्य कहना है आप भी अपनी राय कमेंट में जरुर दे. रोहित शर्मा के बाद आप किस खिलाड़ी को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान देखना चाहते है.



