रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने लगाया तेहरा शतक, पृथ्वी ने खेला करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी।

advertisement

Prithvi Shaw : भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में मंगलवार के दिन (10 जनवरी) को धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पृथ्वी सा मुंबई की तरफ़ से खेलते हुए असम के खिलाफ ग्रुप-बी में तूफानी तेहरा शतक ठोक दिया है।उन्होंने खेल के दूसरे दिन पहले सेशन में 326 गेंद का सामना करते हुए यह ट्रिपल सेंचुरी पूरी की। यह घरेलू क्रिकेट में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी है।

पारी में मिला अंजिक्य रहाणे का भरपूर साथ।

उन्होंने अपनी इस पारी में 43 चौके और 2 छक्के लगाए। पृथ्वी शॉ के साथ-साथ भारत के अनुभवी बल्लेबाजो में से एक अजिंक्य रहाणे ने भी अपनी पारी से सबका ध्यान खींचा। रहाणे 73 रन बनाकर नाबाद हैं।

Image Source: Twitter

पृथ्वी शॉ को करीब 18 महीने से टीम इंडिया में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए नहीं चुना गया है। पृथ्वी सा जुलाई 2021 में अपना पिछला टी20 मैच श्रीलंका के विरुद्ध खेला था। पृथ्वी सा की पारी की बदौलत मुंबई ने पहले दिन दो विकेट पर 397 रन बनाए। पृथ्वी ने मुशीर खान के साथ पहले विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की। मुशीर 72 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। पृथ्वी ने इसके बाद अरमान जाफर के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। अरमान 48 गेंद पर 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

पृथ्वी शॉ और अंजिक्य रहाणे के बीच हुई 200 रन की साझेदारी

197 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद पृथ्वी शॉ को कप्तान अजिंक्य रहाणे का भरपूर साथ मिला। दोनों ने मिलकर टीम को पहले दिन और कोई झटका नहीं लगने दिया। पृथ्वी और रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 200 रन की साझेदारी कर ली है। सरफराज ने 283 गेंद की पारी में 33 चौके लगाए हैं। उनके बल्ले से एक छक्का भी निकला है। वहीं, रहाणे ने 140 गेंद की पारी में पांच चौके लगाए हैं।

मुंबई की टीम ने दिया 500 से ज्यादा का लक्ष्य

पृथ्वी शॉ की इस दमदार पारी के दम पर मुंबई की टीम दूसरे दिन असम के खिलाफ एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है। मुंबई के केवल 2 विकेट गिरे हैं और उसने 500 से ज्यादा रन बना लिए हैं।मुंबई की नजर असम के खिलाफ बोनस पॉइंट हासिल करने पर है। उसे सौराष्ट्र के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

किसी भी फार्मेट में पृथ्वी शॉ सबसे ज्यादा स्कोर

किसी भी फॉर्मेट और किसी भी स्तर (अंतरराष्ट्रीय या घरेलू) पर पृथ्वी सा का यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

Image Source: Google Photos Prithvi Sha

इससे पहले उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 227 रन था। यह पारी उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेली थी। भारत के लिए टेस्ट मैच में उनका उच्चतम स्कोर 134, वनडे में 49 और टी20 में शून्य है। प्रथम श्रेणी में उनका उच्चतम स्कोर 202 रन था। वहीं, लिस्ट ए में उन्होंने सबसे बड़ी पारी नाबाद 227 रन और टी20 फॉर्मेट में 134 रन की शानदार पारी खेली थी।

Share kare!
Manish Yadav
Manish Yadav

Manish Yadav is currently working with True Guess as a Cricket Journalist.He is currently working as Cricket News Writer for True Guess Media website. Manish Yadav is a resident of Uttar Pradesh. Who has more than 3 years of experience in journalism.Since 2019, he has continuously served in various institutions of journalism.He is currently working in IPL and writing biographies of players including international and domestic cricket news but before that he also has experience in field reporting and content provider in sports.Manish Yadav currently covers all levels of cricket and create better content for cricket audience.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *