फिलहाल टीम इंडिया सभी फोर्मेट में लाजबाव प्रदर्शन कर रही है. लेकिन कुछ ऐसी गलतियों भी कर रही है जिनको दूर करना चाहिए. इसी बीच भारतीय टीम को लेकर पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने एशिया कप 2023 में लोकेश राहुल को लेकर बड़ा बयान दिया है.
रवि शास्त्री का कहना है की केएल राहुल को एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं मानेंगे.
क्योंकि वो फिलहाल पूरी तरह से फिट नही है और चोट से उबर रहे हैं. आपको बता दूँ की की राहुल आईपीएल 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे. जिसके चलते उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा. इस चोट के कारण लोकेश राहुल को आईपीएल भी छोड़ना पड़ा.
लेकिन अब चोट से धीरे-धीरे रिकवर हो रहे है. राहुल अभी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैं और जल्द ही उनके फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ सकता है.
वैसे केएल राहुल नेट में प्रेक्टिस करते देखा गया है. उनको देखकर ऐसा लग रहा है की वो चोट से उबर चुके हैं. शास्त्री का मानना है की चोट के बाद मैच फिटनेस हासिल करना हर खिलाड़ी के लिए बहुत ज्यादा मुश्किल काम होता है. इसी को लेकर केएल राहुल तो आगामी एशिया कप और वनडे विश्व कप 2023 स्क्वॉड का हिस्सा बनने पर संशय बरकरार है.
इसलिए भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अपना बयान देते हुए कहा की राहुल को एशिया कप की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए. इनके स्थान पर विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम में शामिल करना चाहिए.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से लोकेश राहुल को लेकर की खास बातचीत
स्टार स्पोर्ट्स के एक शो के दौरान रवि शास्त्री ने बातचीत करते हुए कहा की जो खिलाड़ी चोट के चलते लंबे समय से टीम से बाहर चल रहा है जो धीरे-धीरे चोट से रिकवर कर रहा है. उस खिलाड़ी को एशिया कप की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के बारे में सोचना गलत है.
लेकिन उसके बावजूद आप उस खिलाड़ी से विकेटकीपर और बल्लेबाजी की डिमांड कर रहे है. इसलिए मेरा तो यही मानना है की जब एक खिलाड़ी चोट से वापस आता है, तो उसकी स्पीड और कई चीजों पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है. इसलिए लोकेश राहुल को भारतीय टीम की प्लेइंग-11 शामी करने को लेकर मेरे तरफ से ना है.



