Test All-Rounder Rankings: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचो की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी चल रही है. भारतीय टीम ने शरुआती 2 मैचो में जीत दर्ज कर सीरिज में 2-0 बढ़त हासिल कर ली है.
अब टीम इंडिया की नजर तीसरे टेस्ट मुकाबले में रहने वाली है. आपको बता दूँ की भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में खेला जाना है.
इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रवींद्र जडेजा अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया है. तो चलिए दोस्तों नजर डालते है जडेजा के उस रिकॉर्ड के उपर.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
टेस्ट में All-Rounder का नंबर-1 खिताब
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टेस्ट मैचो में बल्ले और गेंद से बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
जिसके चलते टेस्ट क्रिकेट में All-Rounder का नंबर-1 खिताब का ख़िताब जडेजा ने आपने नाम कर लिया है. जडेजा ने ऑलराउंडर रैंकिंग में 424 अंक से सीधा 460 रैंकिंग अंको के साथ पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है.

जडेजा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में जडेजा ने 2 मुकाबले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जडेजा ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए कगारु टीम को घुटनों पर टिका दिया है.
हरफनमौला खिलाड़ी जडेजा ने दोनों ही मैचो में में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. जडेजा ने 2 मैच खेलते हुए 96 रन और 17 विकेट लेने का कारनामा किया है.



