आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने कड़ी मेहनत और लगन से लगातार 7 मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। यह टीम और भारतीय टीम के दर्शको के लिए एक ख़ुशी की बात है.
इस बीच, भारत के दो मशहूर क्रिकेटर ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने 3 नवंबर को भगवान बालाजी के प्रसिद्ध मंदिर तिरुपति बालाजी का दर्शन किया।
दोनों खिलाड़ियों ने अपने सोशल मीडिया पर मंदिर की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। उनकी तस्वीरों में दोनों का आनंद और उत्साह साफ झलक रहा था। दुर्भाग्य से, पंत और पटेल वर्तमान में चोट के कारण टीम से बाहर हैं।
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
#WATCH | Tirupati, Andhra Pradesh: Cricketers Rishabh Pant and Axar Patel visit Lord Balaji Temple. pic.twitter.com/aZVv8SX9gL
— ANI (@ANI) November 3, 2023
पिछले साल पंत का एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होना और पटेल का एशिया कप के दौरान चोटिल होना टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ा झटका रहा था।
लेकिन, ये दोनों खिलाड़ी टीम में वापसी को लेकर बड़े जज्बे और जिम्मेदारी के साथ अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। उनका लक्ष्य जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होकर टीम इंडिया में वापसी करना है।
वैसे पंत और पटेल जैसे खिलाड़ियों के पास टीम इंडिया के लिए खेलने का बहुत सारा समय है। इन दोनों ही के पास टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाने की क्षमता है।
भारत के करोड़ों प्रशंसक उनकी जल्दी वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। आशा है करते है की जल्द ही हम पंत और पटेल को फिर से टीम इंडिया के लिए अपना बेहतरीन खेल दिखाते हुए देख पाएंगे।



