जिम एफ्रो टी-10 के मुकाबले खेले जा रहे है. जिसमे डरबन कलंदर्स और हरारे हरिकेंस के बीच में एक बहुत ही लाजबाव मुकाबला देखने को मिला. इस मैच में हरारे हरिकेंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 134 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए डरबन कलंदर्स की टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 110 रन ही बना पाई. जिसके चलते हरारे की टीम ने इस मैच को 24 रनों से जीत लिया.
इस मैच के हीरो रहे भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा. जिन्होंने तूफानी बल्लेबाजी के दम पर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था.
Walking down the track and smashed 💥
— ZimAfroT10 (@ZimAfroT10) July 26, 2023
Vintage @robbieuthappa! 🕣#DQvHH #ZimAfroT10 #T10League #CricketsFastestFormat #InTheWild pic.twitter.com/QrGL4mP276
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
जिम एफ्रो टी-10 में उथप्पा के बल्ले ने उगली आग
टीम इंडिया पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने हरारे हरिकेंस की तरफ से खेलते हुए 23 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन ठोक डाले. इस पारी के दौरान उथप्पा के बल्ले से 4 चौके और 5 गगनचुम्बी छक्के भी देखने को मिले थे.
रॉबिन उथप्पा की इस पारी को देखकर मैदान में बैठा हर फैंस खुशी से झूम उठा. जिसके बाद उथप्पा की लाजबाव पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है. रॉबिन उथप्पा ने 9 गेंदों 44 रन बाउंड्रीज से ही प्राप्त कर लिए थे.
रॉबिन उथप्पा की विस्फोटक पारी की एक झलक
Walking down the track and smashed 💥
— ZimAfroT10 (@ZimAfroT10) July 26, 2023
Vintage @robbieuthappa! 🕣#DQvHH #ZimAfroT10 #T10League #CricketsFastestFormat #InTheWild pic.twitter.com/QrGL4mP276
आशा करता हूँ आपको हमारे द्वारा दी गई यह खास जानाकरी पसंद आई होगी. उथप्पा की इस पारी को लेकर आपका क्या कहना है आप भी अपनी राय कमेंट में जरुर दे.



