रोहित शर्मा के निशाने पर राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के इरादे से उतरेंगे। हिटमैन को पूर्व कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बस 2 रन की दरकार है।
अगर रोहित इस मुकाबले में 2 रन बना लेते हैं, तो वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।फिलहाल इस सूची में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), विराट कोहली (Virat Kohli) और सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) रोहित से आगे हैं।
रोहित के नाम अब तक 263 वनडे मैचों में 10,767 रन दर्ज हैं, जबकि राहुल द्रविड़ ने 340 मैचों में 10,768 रन बनाए थे। एक और दिलचस्प बात यह है कि रोहित शर्मा जिस लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे लगता है कि वह जल्द ही सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ देंगे।
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन
- सचिन तेंदुलकर – 18,426 रन (463 मैच)
- विराट कोहली – 13,872 रन (293 मैच)
- सौरव गांगुली – 11,221 रन (308 मैच)
- राहुल द्रविड़ – 10,768 रन (340 मैच)
- रोहित शर्मा – 10,767 रन (263 मैच)*
हालांकि, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पार करना रोहित के लिए आसान नहीं होगा। भारतीय टीम इस साल केवल श्रीलंका के खिलाफ ही वनडे सीरीज खेलेगी और फिलहाल 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।
ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा आगे चलकर वनडे क्रिकेट में कितने और रिकॉर्ड अपने नाम कर पाते हैं।



